Friday, October 23rd, 2026

शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर ईंट और पत्थरों से किया हमला, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

सासाराम 
बिहार के सासाराम में अमझोर थाना के बरवाडीह गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस वाहन को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। बताया जा रहा है कि इस हमले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सहित तीन थानों की पुलिस भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंची।

 

Source : Agency

पाठको की राय